भिलाई। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 में चिल्ड्रंस डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने बाल दिवस सेलिब्रेट कर चाचा नेहरू को याद किया। इस मौके पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सुश्री प्रिया कुमारी और सुभांकर मोंडल ने पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति प्रेम तथा राष्ट्र निर्माण के लिए उनके योगदान को याद किया। साथ ही बच्चों को प्यार, ध्यान और स्नेह देने के महत्व पर जोर दिया।












