दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक रूप से पठन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि – हमारा संविधान विश्व में सबसे लचीला एवं पारदर्शी है। हमारे संविधान में सामाजिक, आर्थिक और विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और न्याय को समाहित किया गया है। संविधान में सबको समानता का अधिकार प्राप्त है।












