भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित जीडी रूंगटा कालेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में जैव प्रौद्योगिकी पर आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। कलिंग विश्वविद्यालय की विषय विशेषज्ञ डॉ शिल्पी श्रीवास्तव मुख्य वक्ता थीं। डॉ शिल्पी ने कहा कि बायो टेक्नोलॉजी एक अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है जिसमें करियर के अनेक विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जैव प्रौद्योगिकी आपके किचन से लेकर खेतों तक फैला हुआ एक विस्तृत विषय है जिसमें काफी काम हो रहा है।












