दुर्ग। विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी पीजी कालेज दुर्ग में महान वैज्ञानिक सीवी रमन का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भौतिक शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राध्यापकों द्वारा सर सीवी रमन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णा बोस, डॉ. जगजीत कौर सलूजा एवं डॉ. अनिता शुक्ला ने नोबेल विजेता सर सीवी रमन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।












