दुर्ग। जीवन के प्रत्येक मोड़ पर स्वच्छता का विशेष महत्व होता है। हम सभी को स्वच्छता पर विषेष ध्यान केन्द्रित करते हुए अपनी दैनिक दिनचर्या का संपादन करना चाहिए। ये बातें आज विधायक अरूण वोरा ने शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में विश्व शौचालय दिवस पर महाविद्यालय की एनएसएस, यूथ रेडक्रास सोसायटी एवं रेड रिबन क्लब के द्वारा आयोजित जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटकों के प्रदर्शन से पूर्व मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किये।












