भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैम्पस के डिपार्टमेंट ऑफ़ एप्लाइड फिजिक्स के प्रो. डॉ मोहन लाल वर्मा को नई दिल्ली में इसी माह 25 से 29 नवम्बर को आयोजित अंतर विश्वविद्यालय त्वरक केन्द्र में राष्ट्रीय स्तर का एक वर्कशाप ‘इन-सिलिको क्वांटम मॉडलिंग स्टडीज’ में बतौर रिसोर्स पर्सन शामिल होंगे। उनके साथ उनके सहकर्मी और प्रथम शोध छात्र डॉ बी केशव राव भी रिसोर्स पर्सन के रूप में भाग ले रहे हैं। डॉ वर्मा इस वर्कशॉप में ठोस बैटरी रिसर्च पर व्याख्यान देंगे। वे देश भर के चुने हुए 40 प्रतिभागियों को मॉलीक्यूलर मॉडलिंग सिखाएंगे। उनके यूट्यूब चैनल पर देश विदेश के विद्यार्थी बड़ी संख्या में यह प्रशिक्षण मुफ्त प्राप्त कर रहे हैं।












