भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल द्वारा वृद्धाश्रम में जरूरतमंदों को शाल प्रदान किया गया। विद्यालय अपने समाज कल्याण प्रकोष्ठ के माध्यम से समय-समय पर अनाथ बच्चों, एकाकी वृद्धों की सहायता सहित अनेक समाज कल्याण के कार्यों में अपनी भागीदारी देता है। इसी तारतम्य में विद्यालय की छात्र समिति एवं शिक्षकों के दल ने मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी द्वारा संचालित मदर टेरेसा वृद्धाश्रम पहुंच कर 70 जरूरतमंद वृद्धजनों को उपहार स्वरूप शाल प्रदान किया।












