भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित आठ दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम ‘भागवतम’ के तहत विभिन्न आयोजनों का भव्य शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह तथा अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव एवं विशिष्ट अतिथि रितु राज शर्मा, निलेश मिश्रा द्वारा मॉ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।












