भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई में एनसीसी के कैडेटों द्वारा संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस शपथ ग्रहण में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह एवं महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव उपस्थित थे। प्राचार्य ने एन.सी.सी. के कैडेटो को संविधान को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र की सेवा करने की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण एन.सी.सी. प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. के.जे. मण्डल एवं लेफ्टिनेंट उज्जवला भोंसले के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।












