भिलाई। संविधान दिवस के अवसर पर आज एमजे कालेज के फार्मेसी विभाग में राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इसके बाद बच्चों ने संविधान का सम्मान करने, संविधान का पालन करने एवं संविधान की सुरक्षा करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय की निदेशक श्रीलेखा विरुलकर की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ टी कुमार ने की।












