भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के शिक्षा विभाग एवं काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में विगत माह जिलेट गार्ड एवं दैनिक भास्कर के सौजन्य से एक दिवसीय कायर्शाला विषय ‘क्या आप में सफलता पाने का आत्मविश्वास है?’ का आयोजन किया गया। अतिथि वक्ता आकाश छिब्बर एवं टीम मैनेजर आरूष ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी बातों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।












