भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको में शिक्षा विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नमंच एवं मौलिक कर्तव्यों पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। निबंध का विषय ‘संविधान एवं मौलिक कर्तव्य’ जिसकी शब्द सीमा 1500 दी गई थी। इसमें प्रथम स्थान- खेमा साहू -बी.एड. प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान- वर्षा महोबिया- बी.एड. प्रथम सेमेस्टर एवं दिव्या चंद्राकर- बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ने प्राप्त किया।












