भिलाई। भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली के निर्देशानुसार 35वां मध्यजोन अंतर विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव 2019-20 का आयोजन जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर में किया जायेगा। इस युवा उत्सव में विश्वविद्यायलय दल के चयन हेतु अंतर महाविद्यालयीन एकल शास्त्रीय वादन व एकल व समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के तात्वावधान में नोडल स्तर पर स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको भिलाई में संपन्न हुआ।












