भिलाई। विधि-न्याय संचार एवं इलक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना, शिक्षा विभाग एवं हैल्दी प्रेक्टीस सेल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई जिसमें विद्यार्थियों ने देश की एकता व अखण्डता को अक्षुण रखने की शपथ ग्रहण की।












