भिलाई। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर एक बार फिर पूरा भारत एक हो गया। देश का संविधान अब जम्मू कश्मीर में भी लागू हो गया। अब किसी भी राज्य का भारतीय वहां संपत्ति खरीद सकेगा, व्यवसाय कर सकेगा, नौकरी कर सकेगा और वहां के विश्वविद्यालयों में अध्ययन भी कर पाएगा। यही नहीं अब वहां की बेटियां भी कहीं भी विवाह करने के लिए स्वतंत्र हो गई हैं और इसका उनके किसी भी अधिकार पर कोई आंच नहीं आएगा।












