भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित जीडी रूंगटा कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के एमएसडब्ल्यू स्टूडेन्ट्स ने मुस्कान मानसिक विद्यालय एवं पुनर्वास केन्द्र का भ्रमण कर उन्हें रूंगटा समूह की तरफ से सहयोग राशि भेंट की। एमएसडब्ल्यू स्टूडेन्ट्स ने इन बच्चों के साथ वक्त गुजारा, उनके लिए खेलकूद एवं चित्रकारी प्रतियोगिता भी आयोजित की। मास्टर ऑफ़ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) के विद्यार्थियों ने सेक्टर-1 स्थित मुस्कान स्कूल के कामकाज को करीब से देखा और जाना।












