भिलाई। इंदु आईटी स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग के बच्चों ने मनाई क्रिस्मस ईव। इस अवसर पर बच्चों ने लाल रंग की पोशाकें और सांता क्लॉज जैसी टोपी पहनी थी। स्कूल को पूरा क्रिस्मस थीम मे सजाया गया था। क्रिसमस की खुशी प्रत्येक विद्यार्थी, टीचर एवं स्टाफ के चेहरे पर साफ झलक रही थी। इस अवसर पर क्रिसमस का केक भी काटा गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।












