भिलाई। इंदु आईटी स्कूल, कोहका में बालिकाओं एवं महिलाओं में आत्म विश्वास बढ़ाने एवं उन्हें आत्मरक्षा की तकनीक सिखाने के लिए एक 45 दिवसीय मार्शल आर्ट ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सेल्फ डिफेंस के नाम से संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्ल्ड कराते फेडरेशन के सिक्स्थ डैन ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक अमल तालुकार प्रशिक्षण देंगे। श्री तालुकदार एशिया स्तर के निर्णायक भी हैं। इंदु आईटी की डायरेक्टर यशोवर्द्धन उमक ने बताया कि बदली हुई परिस्थितियों में महिलाओं को अपने घर की सुरक्षा छोड़कर बाहर निकलना ही पड़ता है।












