भिलाई। जीवन में कुछ कर गुजरने के लिए थोड़ा सा तनाव, थोड़ी चुनौतियां और थोड़ी सी मुश्किलें बहुत जरूरी होती हैं। ये हमारे जीवन में उत्प्रेरक का काम करते हैं। इनसे बाहर निकलने के लिए हमें फोकस्ड होकर प्रयास करने पड़ते हैं और हमें असाधारण सफलता की ओर ले जाते हैं। यह कहना है कि पाटणकर कन्या महाविद्यालय दुर्ग की प्रोफेसर डॉ रेशमा लाकेश का। डॉ रेशमा यहां संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित डीडी रूंगटा कालेज आॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं।












