MJ-College-BEd

BEd College Bhilai

भिलाई। एमजे कालेज के शिक्षा संकाय ने बानबरद में सामुदायिक शिविर लगाकर सेवा कार्य किए। महाविद्यालय की निदेशक श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर के निर्देश पर शिक्षा संकाय की प्रभारी डॉ श्वेता भाटिया के नेतृत्व में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने यहां लोगों को व्यक्गित एवं परिवेश की स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया। बानबरद के मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर से पूर्व शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों ने परिसर की साफ-सफाई की। उन्होंने विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। विद्यार्थियों समेत शाला के शिक्षकों ने भी इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Full size460 × 268

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *