Vijay-Divas-at-MJ-College

Vijay Divas at MJ College

भिलाई। विजय दिवस के अवसर पर आज एमजे कालेज में पोस्टर, निबंध एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 16 दिसम्बर, 1971 को आज ही के दिन भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों का आत्मसमर्पण करवा लिया था। इस युद्ध के बाद पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और बांग्लादेश एक अलग देश बन गया। महाविद्यालय की निदेशक श्रीलेखा विरुलकर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को आलस्य, वैमनस्य और बुरी आदतों पर जीत हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दूसरों को जीतने के लिए स्वयं पर विजय प्राप्त करना जरूरी है।

Full size460 × 303

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *