भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप में भारत की प्रमुख एयर कंडिशनिंग कम्पनियों में से एक डाइकिन एयर कंडीशनर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ओपन कैपस ड्राइव का आयोजन किया गया। यह ड्राइव डिप्लोमा मेकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल के छात्रों के लिए आयोजित किया गया। विभिन्न कालेजों के डिप्लोमा के छात्र-छात्राओ ने बड़ी संख्या में इस ड्राइव में हिस्सा लिया।
ड्राइव में सबसे पहले कम्पनी के प्रतिनिधियों ने छात्र एवं छात्राओं को कम्पनी के कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी दी।












