भिलाई। एमेजॉन बेस्टसेलर ‘यू बिनीथ यॉर स्किन’ की लेखक दमयंती बिस्वास का मानना है कि जब-जब कोई हादसा होता है तो हम कैसे, किसने, किसके साथ में उलझ कर रह जाते हैं। हम क्यों की चर्चा नहीं करते, इसलिए कारण को समझ ही नहीं पाते। कारण को समझे बिना रोग का इलाज संभव नहीं है। ‘निर्भया’ के बाद जब पूरा देश आंदोलिन था, तब भी नेता बिना विषय को समझे ऊलजलूल टिप्पणियां कर रहे थे। हमारी पूरी ताकत इसमें लगी थी कि अपराधी को क्या सजा दी जाए।












