दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित रेड रिबन क्लब की विविभन्न प्रतियोगिताओं की प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। समारोह में डॉ. रेशमा लाकेश ने बताया कि राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने महाविद्यालय स्तर पर भाषण, वाद-विवाद, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी थी।












