भिलाई। उत्तर प्रदेश के गहमर में आयोजित गोपाल राम गहमरी साहित्यकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में डॉ. हंसा शुक्ला को उनकी कविता ‘सपना’ के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया जायेगा। इस सम्मेलन में संपूर्ण भारत से साहित्यकार शामिल होते है। इसमें गद्य एवं पद्य के विभिन्न विधा के अलग-अलग सत्र होते है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित आशीष चंद्र काव्य प्रतियोगिता के विजेताओं को इस सम्मेलन में पुरस्कृत किया जायेगा।












