भिलाई। भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय के बायोटेक्नालॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा कलश-सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन भिलाई महिला महाविद्यालय के फाउण्डर मेम्बर स्व. भूमित्र गुप्ता की स्मृति में उनकी जयंती के अवसर पर किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया।












