भिलाई। माइल स्टोन स्कूल खपरी में सड़क सुरक्षा संस्कार का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी विश्व युद्ध में हुई लोगों की मौत से अधिक लोग प्रतिवर्ष सड़क हादसों को शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित रहने के अनेक टिप्स दिये। ट्रैफिक विभाग के हेड कांस्टेबल ठाकुर राम साहू एवं कांस्टेबल राजेश वर्मा ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी।












