भिलाई। श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई की निदेशक सह प्राचार्य डॉ रक्षा सिंह ने बनारस के राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही डॉ रक्षा सिंह ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के द कोर्ट में उच्च एवं स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि पर अपनी बात रखी। डॉ रक्षा सिंह ने बताया कि वसंत महिला महाविद्यालय एवं श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं प्राध्यापक अब एक दूसरे के यहां आ-जा सकेंगे तथा शैक्षणिक कार्यक्रमों में भागीदारी दे सकेंगे। वे एक दूसरे की प्रयोगशालाओं का भी उपयोग शोध के लिये कर सकेंगे। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।












