भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटो के द्वारा 37 सीजी बटालियन के द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गोद ग्राम खपरी में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। स्वच्छता पखवाड़ा 1 से 15 दिसम्बर तक चलाया जाना है। इसके अंतर्गत 4 दिसम्बर को गोद ग्राम खपरी में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुती दी गई। जिसमें पॉलीथीन का उपयोग नही करने तथा पॉलीथीन से होने वाले नुकसान के बारे में गांव वालों को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक में एनसीसी के 68 कैडेट शामिल थें।












