भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने ग्राम डुंडेरा में सात दिवसीय सामुदायिक शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में ग्रामीणों के लिए अनेक उपयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया गया। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को अनेक मुद्दों पर जागरूक करते हुए उन्हें बीमारियों से बचने के बारे में भी जानकारी दी। शिविर का समापन 27 दिसम्बर को हुआ। भिलाई इस्पात संयंत्र के डीजीएम विकास कुलकर्णी समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे।












