भिलाई। श्रीशंकराचार्य टैक्निकल कैम्पस जुनवानी द्वारा दो दिवसीय हैकेथॉन का आयोजन 26-27 फरवरी 2020 को किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के टीक्यूब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क है। 15 दिसंबर को एसएसटीसी की प्रेसिडेंट श्रीमती जया मिश्रा और डॉयरेक्टर डॉ. पी बी. देशमुख ने प्रतियोगिता का पोस्टर जारी किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. समता गजभिये ने बताया कि एक टीम में 3 से 5 छात्र भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को संबद्ध सहयोगियों द्वारा नि:शुल्क इंटर्नशिप और ट्रेनिंग की सुविधा भी दी जा रही है।












