भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई की सभी शाखाओं को नैक ने ‘ए’ ग्रेड दिया है। यह प्रदेश का पहला और एक मात्र संस्थान है जिसकी सभी 7 शाखाओं -सिविल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलेकमुनिकशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग को राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) एवं नैक ने ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया है। साथ ही साथ संस्था को अटल रैंकिंग में भी टॉप 100 में स्थान दिया गया है एवं यू.जी.सी. द्वारा 2(एफ) में स्थान प्रदान किया गया है।












