भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई के शिक्षा विभाग के चम्पारण में समुदायिक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसमें बीएड और एमएड के 222 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा चम्पारण में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, संविधान जागरूकता, योग, पॉलीथीन का कम से कम उपयोग करने तथा कन्य भ्रुण हत्या से संबंधित नारे लगाये गये।












