भिलाई। कॉमर्स के क्षेत्र में अग्रणी संस्था डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा 1 दिसम्बर को डीएसआर स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया था जिसमें दुर्ग-भिलाई तथा अन्य शहरों के बच्चों ने हिस्सा लिया। उक्त परीक्षा का परिणाम एवं पुरस्कार वितरण के साथ ही कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन होटल सेन्ट्रल पार्क में रविवार 8 दिसम्बर को किया गया है। साथ ही कक्षा 10वीं के सभी छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों के लिये नि:शुल्क सेमीनार का भी आयोजन किया गया हैं।












