दुर्ग। साइंस कालेज की एनएसएस इकाई द्वारा गोद ग्राम खपरी (सिलोदा) में प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम ए सिद्दीकी के मार्गदर्शन में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने गांव में नरवा, गरुआ, घुरवा बाड़ी को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया और उसे गांव की खुशहाली के लिए अनिवार्य बताया।
एनएसएस के स्वयं सेवकों ने सर्वप्रथम ग्राम भ्रमण रैली निकालकर नारों तथा स्लोगन के माध्यम से बेटी-पढ़ाओ, स्वच्छता इत्यादी पर जागरूक किया।












