दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के यूथ रेडक्रास इकाई के अंतर्गत रेड रिबन क्लब को एड्स नियंत्रण से संबंधित उल्लेखनीय कार्य के लिए नई दिल्ली मेंं पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में स्थापित रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्राध्यापक डॉ. तरलोचन कौर संधू एवं पीयर सदस्य स्वयं सेवक कातिर्केय त्रिपाठी को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। नई दिल्ली के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में डॉ. तरलोचन कौर संधू को यह पुरस्कार नेषनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेषन के डायरेक्टर के श्री संजीव कुमार ने प्रदान किया।












