दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में राजनीति विज्ञान परिषद का उद्घाटन तथा अतिथि व्याख्यान संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेठ रतनचंद सुराना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.एन. सूर्यवंशी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस वर्ष परिषद में अध्यक्ष सूरज, उपाध्यक्ष यषवंत सोनी, सचिव कु. खेमिन एवं सहसचिव वेदव्यास को महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा कर्तव्यनिष्ठता की शपथ दिलायी गयी।












