भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ के अवसर पर ‘विज्ञान के द्वारा विकास संभव है’ विषय पर गणित विभाग द्वारा परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ. नीलम गांधी विभागाध्यक्ष वाणिज्य व डॉ. सुनीता वर्मा विभागाध्यक्ष हिन्दी उपस्थित हुई। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये स.प्रा. मीना मिश्रा विभागाध्यक्ष गणित ने कहा विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान के द्वारा विकास के आयामों को रेखांकित करने के उद्देश्य से परिचर्चा का आयोजन किया गया जिससे विद्यार्थी विज्ञान के आविष्कारों का प्रयोग मानव हित में करने के लिये सचेत हो।












