भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने विश्व एड्स दिवस की थीम अपनी स्थिति जाने के तहत कहा कि एच.आई.वी. संक्रमण की रोकथाम के लिए हर स्तर पर जागरूकता लाने का प्रयास करना चाहिए जिससे इस संक्रमण को रोकने में मद्द मिलेगी। हेल्दी प्रेक्टिस प्रभारी डॉ.रचना पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि सबसे पहले विश्व एड्स दिवस को वैश्विक स्तर पर मनाने की शुरूवात विश्व स्वास्थ्य संगठन में एड्स की जागरूकता अभियान से जुडेÞ जेम्स डब्ल्यू वुन अैर थॉमस नेटर ने की ।












