भिलाई। हार्टफुलनेस संस्था द्वारा योग लंगर में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन दशहरा मैदान रिसाली में किया गया। श्रीनिवास देशमुख, पीके देशमुख, राम पटेरिया तथा ए. माधव द्वारा योग साधना का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें योग लंगर समिति के पुरूष एवं महिलाओं ने लाभ उठाया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों एवं अवकाश प्राप्त लोगों ने अपनी भागीदारी दी।












