भिलाई। एनसीटीई के निर्देशानुसार सभी शिक्षा महाविद्यालय में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में ‘संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्य’ विषय पर भाषण, रंगोली एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तात्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने भाग लिया।












