भिलाई। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में गुड पेरेंटिंग पर कार्यशाला हुई। अभिभावकों ने अपनी समस्याएं रखी व उनका समाधान प्राप्त किया। पेरेंट्स को बच्चों के पालन पोषण के टिप्स दिए गए। बच्चों के साथ समय बिताना, पढ़ाई का महत्व, आउटडोर गेम्स, सहित अन्य विषयों पर भी व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्कूल संचालक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, शिक्षक प्रभारी श्रीमती योगिता शर्मा सहित सभी टीचर्स उपस्थित थे। इस दौरान टीचरों के लिए कार्यशाला भी हुई।












