भिलाई। द इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर दुर्ग-भिलाई सेन्टर के पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। दुर्ग-भिलाई की नई कायर्कारिणी को छत्तीसगढ़ चेप्टर के चेयरमैन वास्तुविद् नवीन शर्मा की उपस्थिति में चेयरमैन वास्तुविद् नीना रायचा, उप चेयरमैन संजीव सेठी एवं विश्वनाथ अग्रवाल, सचिव विजय हिरवानी, कोषाध्यक्ष मधुर चांडक, उप सचिव आनंद राज शर्मा के अलावा 7 जोनल सविचों को शपथ दिलाई गई।












