भिलाई। इंदु आइटी स्कूल में नर्सरी से कक्षा-1 के बच्चों ने ग्रेंड पेरेंट्स डे मनाया। बच्चों के दादा-दादी के साथ स्कूल प्रांगण में इस कार्यक्रम की शुरूवात दादा-दादी द्वारा फीता काटकर की गयी। सभी का स्वागत पारंपरिक पद्धति से तिलक लगा कर किया गया। छात्रों ने एक भावुक कर देने वाला नाटक किया। इसके अलावा नृत्य, गायन और कविता की प्रस्तुतियां दीं। बाद में दादा-दादी द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल खेले गए और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।












