भिलाई। एमजे कालेज द्वारा आयोजित दो दिवसीय विन्टर कार्निवाल में बच्चों ने मंच पर धमाल मचाया। संस्कृत के श्लोकों से लेकर अंग्रेजी की कविताओं के बीच बच्चों ने सुमधुर गीत भी गाए। साथ ही नयनाभिराम नृत्यों से पालकों की तालियां बटोरीं। आज का विशेष आकर्षण विभाष उपाध्याय का मैजिक शो था जिसमें बच्चों को भी शामिल होने का मौका मिला। अंत में बच्चों ने कालेज प्रेक्षागृह में बाल चलचित्रों का भी लुत्फ उठाया।












