भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस के वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक-खेल-प्रबंधन उत्सव ‘संविद’ के तारीखों की घोषणा कर दी गई है। 23 एवं 24 फरवरी को होने वाले ‘संविद’ को एक राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में मान्यता प्राप्त है, जिसमें सभी युवाओं को अपनी कला, हुनर का परिचय देने का अवसर मिलता है। 50 से अधिक प्रोग्राम्स की मेजबानी करने की लिये संविद पूरे जोश और तत्परता के साथ तैयार है। तारीखों की घोषणा एसजीईएस की अध्यक्ष जया मिश्रा ने ब्रूशर रिलीज करते हुए की।












