Dev-Sanskriti-Mahavidyalaya

five students of Dev Sanskriti Mahavidyalaya make it to the university merit list

भिलाई। धमधा रोड खपरी स्थित देव संस्कृति कॉलेज आॅफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलॉजी की छात्रा पिन्टी देवी ने हेमचंद विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में पांचवा स्थान हासिल कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा पिन्टी देवी प्रारंभ से ही मेधावी हैं और स्कूली तथा महाविद्यालयीन शिक्षा में अपनी प्रतिभा का परिचय देती रही हैं। इसी तरह बीएड तृतीय सेमेस्टर के छात्र खिलावन महिलांग ने प्रथम स्थान, चंद्रकला ने द्वितीय स्थान एवं राधा तथा हिलेश्वरीी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *