खपरी। देव संस्कृति महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। व्यवहार न्यायाधीश द्वितीय श्रेणी एवं सचिव जिला विधि सेवा प्राधिकरण दुर्ग राहुल शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने महिला सशक्तिरण एवं विधिक साक्षरता पर अपनी बात रखते हुए कहा कि कानून की जानकारी होना सबके लिए आवश्यक है ताकि वे अपराध करने से बचें। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास में ऐसे कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।












