सांकरा (दुर्ग)। देव संस्कृति विद्यालय में 25 जनवरी को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पौधे लगाकर किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर ज्योति शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं देव संस्कृति महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्री प्रायमरी एवं क्लास वन से क्लास फाइव तक के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के अभिभावकों के लिए भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।












