दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के द्वारा सत्र 2018 की एम.ए. अर्थशास्त्र की प्रावीण्य सूची जारी की गई इसमें महाविद्यालय की पूर्वा शर्मा ने 75 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान एवं नेहा साहू ने 68 प्रतिशत अंकों के साथ दसवाँ स्थान प्राप्त किया है। अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डी.सी. अग्रवाल ने इनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये दोनों छात्राएं ही शुरू से मेधावी रही है तथा अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होती रही है।












